फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police recovered 91 kg poppy husk in five sacks

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने पांच कट्टों में 91 किलो डोडा पोस्त किया बरामद

Sun, 13 Jul 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 13 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police recovered 91 kg poppy husk in five sacks
फोटो नंबर- 27पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अंकित व मनीष। स्रोत-पुलिस
नांगल चौधरी।। कस्बा के पास नेशनल हाईवे नंबर 148 बी पर सीआईए महेंद्रगढ़ पुलिस ने एक कार से पांच कट्टों में 91 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह डोडा पोस्त मध्य प्रदेश से लाया जा रहा था, जो सेंट्रल यूनिवर्सिटी जाना था।सीआई इंसपेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से एक वर्ना गाड़ी में सवार युवक नशीला पदार्थ ला रहे हैं। यह गाड़ी दिल्ली नंबर की है। सूचना के आधार पर सीआईए ने नांगल चौधरी के पास नेशनल हाईवे पर नाकेबंदी की।
नाकेबंदी के दौरान जब पुलिस गाड़ियों की जांच कर रही थी तब पुलिस ने एक वर्ना गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी को रुकवाकर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। पुलिस को गाड़ी में पांच कट्टे दिखाई दिए। इनको खोलकर देखा तो इनमें नशीला पदार्थ डोडा पोस्त मिला। जिसके बाद कांटा मंगवाकर इसको तुलवाया तो उनमें 91 किलोग्राम वजन मिला।
विज्ञापन

इस बारे में पुलिस ने गाड़ी के चालक मनीष से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मध्यप्रदेश से यह लेकर आया तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़ की ओर ले जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी चालक व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में नांगल चौधरी थाना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed