फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police recovered 1.860 kg of ganja from the shop

पुलिस ने दुकान से 1.860 किलोग्राम गांजा बरामद किया

Thu, 30 Dec 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 1.860 kg of ganja from the shop
पुलिस ने गांव गोद निवासी एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना नारनौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शहर थाना पुलिस ने बुधवार को भी एक व्यक्ति को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव गोद के बस स्टैंड पर एक युवक अपनी दुकान में अवैध रूप से नशीला पदार्थ बेचता है। अगर छापा मारा जाय तो उसे पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर नियमानुसार राजकीय कन्या विद्यालय नारनौल के प्रवक्ता जगदेव सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जिसके बाद पुलिस ने उनके साथ गांव गोद बस स्टैंड पर पहुंची और खोखे के बाहर खड़े युवक को पकड़ कर नाम, पता पूछा तो उसने अपना नाम इंद्रजीत निवासी गोद बताया। जिसके बाद उसकी दुकान की तलाशी ली गई तो कूलर में रखे एक पैकेट से गांजा मिला। जिसकी वजन 1 किलो 860 ग्राम था। उक्त युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed