{"_id":"69bae36034b85a6a3c0fe3cf","slug":"police-personnel-honored-for-outstanding-work-and-dedication-to-duty-narnol-news-c-196-1-nnl1010-137397-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उत्कृष्ट कार्य व कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उत्कृष्ट कार्य व कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
विज्ञापन
फोटो 20 पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते डीआईजी। पुलिस
नारनौल। डीआईजी सुरेंद्र पाल सिंह और एसपी पूजा वशिष्ठ ने जिले के विभिन्न पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान उनको दिया है जिन्होंने गंभीर अपराधों को सुलझाने में भूमिका निभाई है।
सम्मानित होने वालों में सीआईए महेंद्रगढ़ के इंस्पेक्टर नरेश और उनकी टीम शामिल हैं जिन्होंने डकैती की योजना को विफल करने के लिए गुप्त सूचनाएं जुटाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
वहीं सीआईए नारनौल की टीम को हत्या के प्रयास के आरोपियों को पकड़ने और आर्थिक अपराध जांच शाखा की टीम को धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के लिए पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में त्वरित गिरफ्तारी करने वाले सतनाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार और एक 15 वर्षीय लापता किशोर को सकुशल बरामद करने वाले नांगल चौधरी थाने के पीएसआई हरीश को भी सम्मानित किया गया।
निजामपुर थाना प्रबंधक पीएसआई रवि को गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, थाना सदर नारनौल पुलिस द्वारा लूटे गए ट्रक की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी एसआई धर्मबीर को सम्मानित किया गया।