फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   police,narnol,transfer,department,news

चार थाना प्रभारी समेत 16 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला

Sat, 21 Nov 2020 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
police,narnol,transfer,department,news
एसपी ने चार थाना प्रभारियों समेत 16 पुलिस कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। इनमें तीन इंस्पेक्टर, दो एसआई, एक एएसआई और 10 हेड कांस्टेबल शामिल हैं। एसपी चंद्रमोहन ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार थाना प्रभारियों समेत अन्य का तबादला किया है। इसमें ओल्ड पुलिस चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मचारियों का एक साथ तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मेहर सिंह को अब नांगल चौधरी थाने का जिम्मा सौंपा है। वहीं, नांगल चौधरी थाना प्रभारी राज करण को सिटी थाना नारनौल का एसएचओ लगाया गया है। सिटी थाना नारनौल प्रभारी मनोज यादव को सतनाली थाना प्रभारी लगाया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्य नारायण को लगाया है। एसआई सुरेंद्र को पुलिस लाइन प्रभारी से सीसी ब्रांच में लगाया गया है। ओल्ड पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई महेश कुमार को गहली चौकी का कार्य भार सौंपा गया है। एचसी नरेश कुमार को सतनाली से निजामपुर चौकी, एचसी चंद्रभान को सतनाली से कनीना थाने में लगाया गया है। एचसी अनिल को ओल्ड पुलिस चौकी नारनौल से सतनाली, एचसी दिनेश चंद्र को ओल्ड पुलिस चौकी नारनौल से सतनाली थाना लगाया है।
विज्ञापन

वहीं, एचसी मदन को सदर थाना महेंद्रगढ़ का मुंशी लगाया गया है। एचसी रविंद्र को निजामपुर चौकी से सिटी थाना नारनौल में भेजा गया। एचसी बिजेंद्र को सतनाली से सिटी थाना नारनौल, एससी मुकेश को ओल्ड पुलिस चौकी नारनौल से सतनाली, एचसी राजकला को सतनाली से सदर थाना नारनौल व एचसी उर्मिला को कनीना से सतनाली थाना भेजा गया है। एसपी ने ओल्ड सिटी चौकी नारनौल के प्रभारी समेत चार एससी का अन्य थानों में तबादला कर दिया है। बता दें कि डीजीपी ने दो दिन पहले जिले के 31 पुलिस कर्मचारियों का तबादला कर दिया था। इसमें नांगल चौधरी थाना प्रभारी राजकरण का भी नाम शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed