फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police Nab Murder Accused 'Kalba' in Encounter; Arrested After Sustaining Bullet Wound to the Leg

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा हत्यारोपी कालबा, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police Nab Murder Accused 'Kalba' in Encounter; Arrested After Sustaining Bullet Wound to the Leg
फोटो 13पुलिस गिरफ्त में आरोपी।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या समेत कई मामलों में वांछित आरोपी सालबा निवासी संजय उर्फ संजय कालबा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उसके साथ मौजूद दो साथी भी हथियारों के साथ पकड़े गए। पुलिस का कहना है कि तीनों किसी वारदात की तैयारी में थे।
विज्ञापन

पुलिस को 13 मई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में फरार संजय अपने साथियों घनश्याम निवासी गोपालपुरा (राजस्थान) और आदित्य निवासी अकबरपुर के साथ नांगल चौधरी इलाके में घूम रहा है। इसके बाद सीआईए टीम ने कई जगह नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन

रात करीब 11:25 बजे एक तेज रफ्तार कार पुलिस नाके की तरफ आई। पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया लेकिन आरोपियों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और भाग निकले। पुलिस ने पीछा शुरू किया। नीरपुर बस स्टैंड के पास भी बदमाशों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद आरोपी चिंकारा फॉरेस्ट के पास जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस ने गाड़ी ओवरटेक कर रोकी तो तीनों बाहर निकल आए और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में संजय के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से संजय समेत उसके दोनों साथी घनश्याम और आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस बरामद हुए।

कालबा पर 13 संगीन मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संजय के खिलाफ हरियाणा व राजस्थान में हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, मारपीट और धमकी समेत 13 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed