{"_id":"5e8cacad8ebc3e774c035fd3","slug":"police-hard-on-the-spot-after-getting-corona-case-narnol-news-rtk549932558","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर तीन पुलिस नाके बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर तीन पुलिस नाके बढ़ाए
विज्ञापन
कनीना- रेवाड़ी टी प्वाइंट पर पुलिस द्वारा लगाया हुआ नाका।
- फोटो : Narnol
चरखी दादरी जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद कनीना और महेंद्रगढ़ के लोगों ने सतर्कता बढ़ा दी है। दादरी जिले के साथ लगते गांवों में कनीना पुलिस ने तीन नाके बढ़ा दिए हैं। इन नाकों से किसी वाहन चालक को बिना पूछताछ नहीं गुजरने दिया जाएगा।
कनीना का कुछ हिस्सा चरखी दादरी से लगता हुआ है। कनीना के कई गांवों दादरी की सीमा पर हैं। यहां के लोगों का दादरी आना-जाना लगा रहता है। खेतों के जरिए भी किसानों का एक दूसरे से मिलना-जुलना होता रहता है। ऐसे में दादरी जिले में मिले पॉजिटिव केस के बाद कनीना की सीमाओं पर पहरा सख्त कर दिया गया है। एसएचओ विकास कुमार ने बताया बताया कि गांव बाघोत के नजदीक दादरी की सीमा लगती है। इसके चलते नोताना, स्याणा, पोता में तीन नाके और बढ़ाए गए हैं। फिलहाल कनीना चौकी के पास, कोसली टी प्वाइंट, दोंगड़ा चौकी के पास नाके लगाए हुए हैं। यहां पर आने जाने वालों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। आने-जाने वाले लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। हर नाके पर जरूरी सेवाओं के लिए गुजर रहे लोगों को भी बिना मास्क नहीं जाने दिया जा रहा। नाकों पर पुलिस कर्मियों के पास सैनिटाइजर भी है। पुलिसकर्मी लगातार अपने हाथ साफ करते रहते हैं। खेती के काम पर जाने वाले किसानों को भी सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं।
गांव अगिहार में सभी गांवों में आम रास्तों को बंद कर दिया गया है। प्रत्येक रास्ते पर दो आदमियों की ड्यूटी लगाई गई है। अगिहार के सरपंच प्रतिनिधि राज सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति गांव में नहीं आएगा। ना ही गांव का कोई व्यक्ति बिना वजह बाहर जाएगा। पंच कृष्ण, नरेंद्र सिंह ने ठीकरी पहरा देते हुए बताया कि सरकार, प्रशासन का सहयोग करते हुए पंचायत, ग्रामीणों की सहायता से पूरे गांव को भी सैनिटाइजर किया गया है।