फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police constable accused of murdering his wife in Hisar, accused suspected her character

Hisar: पुलिस जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप, आरोपी को चरित्र पर था शक; शराब पीकर करता था मारपीट

Fri, 30 Aug 2024 10:15 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 30 Aug 2024 10:15 AM IST
सार

मृतका के पिता राममेहर ने बताया कि उनके दामाद के रिश्तेदार अंकित ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी मन्जु उर्फ सोनिया की मौत हो गई है। जब राममेहर अपने परिवार के सदस्यों के साथ बेटी के घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी बैड पर मृत अवस्था में पड़ी थी।

विज्ञापन
Police constable accused of murdering his wife in Hisar, accused suspected her character
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नारनौंद उपमंडल के गांव कोथ खुर्द में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पति, जो हरियाणा पुलिस में जवान है, सुमित, सास बाला, और ससुर रिजक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

मृतका के पिता, बधावड़ निवासी राममेहर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी मन्जु उर्फ सोनिया की शादी 5 दिसंबर 2020 को कोथ खुर्द निवासी सुमित के साथ हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, सवा दो साल की बेटी धुर्वी और सवा साल का बेटा मानविक। राममेहर ने बताया कि उनकी बेटी घरेलू महिला थी और उसका पति सुमित हरियाणा पुलिस में नौकरी करता है।

विज्ञापन

29 अगस्त 2024 को करीब 2:30 बजे, राममेहर को उनके दामाद के रिश्तेदार अंकित ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी मन्जु उर्फ सोनिया की मौत हो गई है। जब राममेहर अपने परिवार के सदस्यों के साथ बेटी के घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी बैड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। कमरे में छत के पंखे से चुन्नी बंधी हुई थी, लेकिन दूसरा सिरा खुला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राममेहर ने आरोप लगाया कि सुमित अपनी पत्नी मन्जु उर्फ सोनिया के चरित्र पर शक करता था और शराब पीकर उससे मारपीट करता था। उन्होंने दावा किया कि इसी रंजिश के चलते उनके दामाद सुमित, सास बाला और ससुर रिजक ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed