{"_id":"62b895866a609b63a30d241b","slug":"police-caught-a-pickup-filled-with-liquor-narnol-news-rtk6506612179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ी
विज्ञापन
नांगल चौधरी। स्थानीय पुलिस ने नांगल चौधरी से एक पिकअप को पकड़ कर उसमें से अंग्रेजी शराब की 80 पेटियां बरामद कीं। यह शराब नांगल चौधरी शराब ठेके से राजस्थान ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मामले में तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गश्त के दौरान नांगल चौधरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नारनौल-कोटपुतली रोड नांगल चौधरी शराब ठेका नंबर एक से एक पिकअप गाड़ी में अवैध रूप से शराब भरकर तीन युवक राजस्थान ले जाएंगेे। सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर नारनौल कोटपुतली रोड पर छापा मारा जहां एक पिकअप में शराब भरी हुई थी। पुलिस को देखकर पिकअप चालक गाड़ी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पिकअप को रुकवाकर गाड़ी चालक व अन्य दो को काबू कर लिया। पूछताछ में पिकअप चालक ने अपना नाम अशोक कुमार निवासी रायकर्णपुरा थाना पनियाला जिला जयपुर बताया। वहीं चालक के साथ बैठे युवकों ने अपना नाम सोनू मीणा निवासी रायकर्णपुरा और दीपक निवासी पुरोहितो का मोहल्ला मुंडावर जिला अलवर राजस्थान बताया। पुलिस ने पिकअप में भरी गत्ता पेटियों को चेक किया तो एक कंपनी की बोतल की 10 पेटी, अध्धा 3 पेटी, पौव्वा 3 पेटी, दूसकी कंपनी की अंग्रेजी शराब की एक पेटी, अध्धा एक पेटी, पौव्वा एक पेटी, इसके अलावा विभिन्न कंपनियों की शराब की एक पेटी, दो पेटी, 12 पेटी, अध्धा 7 पेटी, पौव्वा 7 पेटी, एक अन्य कंपनी की एक पेटी, 6 पेटी, अध्धा 3 पेटी, पौव्वा 2 पेटी और बीयर के साथ कुल कुल 80 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने युवकों से शराब बारे लाइसेंस व परमिट मांगा तो वे कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने शराब को गाड़ी सहित काबू कर लिया। वहीं युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।