{"_id":"60cb915b8ebc3e2d971fdace","slug":"police-busted-the-running-of-prostitution-in-the-hotel-6-arrested-including-the-girl-narnol-news-rtk6134537187","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, युवती सहित 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, युवती सहित 6 गिरफ्तार
विज्ञापन
कनीना। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कस्बे के एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से देह व्यापार में संलिप्त होने के आरोप में उत्तर प्रदेश की एक युवती, होटल मैनेजर व चार अन्य लोगों को काबू कर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां पर न्यायाधीश ने एक युवती सहित दो लोगों को दो दिन के रिमांड पर तथा चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
कनीना पुलिस को बुधवार रात को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि रेलवे रोड पर एसबीआई बैंक के पास मून स्टार होटल में देह व्यापार हो रहा है। इस पर पुलिस ने एक रेड पार्टी तैयार की। जिसमें शामिल जितेंद्र सिंह, अनीता, राजेश कुमार को शामिल किया गया। इस पर टीम ने होटल में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को मौके से दबोच लिया। कार्रवाई में पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी एक युवती, रवि कुमार, संदीप, कुलदीप, अभिमन्यु, होटल मैनेजर सत्यवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सूचना पर मून स्टार होटल पर बुधवार रात को रेड की। जिसमें एक युवती, होटल मैनेजर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वीरवार को आरोपियों को कनीना कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने युवती सहित दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड तथा शेष चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
-उमर मोहम्मद, थाना प्रभारी, कनीना।