फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police arrests accused of threatening former education minister's son on Facebook

पूर्व शिक्षामंत्री के बेटे को फेसबुक पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police arrests accused of threatening former education minister's son on Facebook
दो राज्यों का मोस्ट वाटेंड पपला गुर्जर की नकली आईडी बनाकर पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के बेटे गौतम शर्मा को फेसबुक पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुनीत गांव हंसावास, तहसील बाढ़डा जिला चरखी दादरी का निवासी है। आरोपी को शुक्रवार को पुलिस जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ नरेश कुमार ने बताया कि गांव हंसावास निवासी पुनीत ने पपला गुर्जर के नाम से नकली आईडी बना रखी थी। उसने पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के बेटे गौतम शर्मा को उसी आईडी से देख लेने की धमकी दी थी। गौतम शर्मा ने 12 सितंबर को इसकी शिकायत महेंद्रगढ़ सिटी में दी थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई थी। लगभग एक सप्ताह में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की शाम को उसके गांव हंसावा से गिरफ्तार किया है। बाद में उसको पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया। अभी तक पुलिस यह नहीं बता रही कि धमकी किस मामले को लेकर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed