Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police arrested three people accused of vandalizing a toll plaza.

Mahendragarh-Narnaul News: टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Wed, 26 Nov 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three people accused of vandalizing a toll plaza.
फोटो नंबर-11पुलिस गिरफ्त में टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने के आरोपी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की वारदात का खुलासा करते हुए थाना नांगल चौधरी पुलिस ने कालबा निवासी राजू, सोमबीर और बावल के आसरा का माजरा निवासी केवल को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपी राजू पर 3, सोमबीर पर 2 व केवल पर 1 मामला पहले से दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के बीच पुरानी कहासुनी और रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। तीनों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

वारदात के बाद तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचा गया। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है जहां उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
टोल प्लाजा मैनेजर राजेश की शिकायत के अनुसार, 16 नवंबर की शाम करीब 8 बजे नांगल चौधरी की ओर से बिना नंबर की दो बोलेरो गाड़ियां टोल प्लाजा पहुंची। इनमें सवार 14-15 युवक उतरकर हाथों में डंडे व लोहे की रॉड लिए सीधे टोल सिस्टम तोड़ने लगे। उन्होंने एनएचएआई के सेंसर, एलडीडी, कैप्चर कैमरा, यूपीएस, बूम बैरियर सहित 10 लेन का पूरा सिस्टम क्षतिग्रस्त कर दिया था। साथ ही सरकारी बिल्डिंग को भी भारी नुकसान पहुंचाया। तोड़फोड़ के दौरान आरोपियों ने टोल फ्री कर दिया, जिससे सरकार को बड़े राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ा। इस घटना में टोल पर तैनात कर्मचारियों को भी चोटें आई। टोल सिस्टम क्षतिग्रस्त होने से वसूली कार्य बाधित हो गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed