{"_id":"65f3736c4d2a3291d30fdd84","slug":"police-arrested-the-accused-with-ganja-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108109-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Fri, 15 Mar 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 60
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने गांजा के साथ आरोपी को बुधवार देर रात गिरफ्तार गया था। उसकी पहचान बृजपुरा निवासी वेदप्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम बुधवार को दुलोठ अहीर बस अड्डा पर मौजूद थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि वेदप्रकाश वासी बृजपुरा थाना बुहाना नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है और अपनी मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर दुलोठ से सोहली वाले कच्चे रास्ते पर किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए हुए स्थान पर एक शख्स को पकड़ लिया। उससे जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम वेदप्रकाश बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। वीरवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।