फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Poles shifted on Gaushala road, soon the road will be built

गोशाला रोड पर शिफ्ट किए गए पोल, जल्द बनेगी सड़क

Thu, 02 Jun 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Poles shifted on Gaushala road, soon the road will be built
महेंद्रगढ़। गोशाला रोड पर पोल शिफ्टिंग का कार्य बिजली विभाग ने पूरा कर लिया है। अब नगर पालिका की ओर से नालों के निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ऐसे में अब लोगों में सड़क मरम्मत की उम्मीद जगी है। यह सड़क जिले की एक तिहाई आबादी को शहर से जोड़ती है।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर के इस मुख्य मार्ग की हालत एक कच्चे रास्ते जैसी हो गई है। जगह-जगह एक फुट से अधिक के गहरे गड्ढे बन चुके हैं। सड़क के दोनों ओर करीब 400 दुकानदार दिनभर धूल फांकने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं निर्माण कार्य के चलते सड़क मार्ग पर बिखरा पड़ा मलबा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। गोशाला रोड जिले की एक तिहाई आबादी को शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। पिछले 10 सालों से इस मार्ग की मरम्मत तक नहीं की गई है। रेलवे फाटक से मसानी चौक तक एक किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को तारकोल से बनाया जाएगा। नालों के निर्माण का भी अधिकांश काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अशोक शर्मा, अंशु कौशिक, बीर सिंह, नरेंद्र कुमार, रामचंद्र सहित अनेक दुकानदारों ने बताया कि लंबे समय से यह काम अटका पड़ा है। नपा द्वारा पोल शिफ्टिंग न होने के कारण नाला निर्माण का काम बंद कर दिया था। छोटे-छोटे टुकड़ों का काम अटक गया था। लेकिन अब पोल भी शिफ्ट हो चुके हैं। उनकी मांग है कि इस बदहाल सड़क से लोगों को हो रही परेशानी से राहत दिलाते हुए शीघ्रता से निर्माण कार्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम द्वारा पोल शिफ्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। तीन-चार स्थानों पर नाले के टुकड़ों का भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। एक सप्ताह के समय में सड़क के दोनों ओर नालों के निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके उपरांत सड़क बनाने का प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 15 दिनों में सड़क निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। - योगेश राठी, एमई नगरपालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed