{"_id":"5d4b27708ebc3e6c9d3b5648","slug":"polece-force-university-student-security-narnol-news-rtk5103764125","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी-एसपी ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचकर जांची कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी-एसपी ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचकर जांची कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी जगदीश शर्मा, एसपी चंद्रमोहन ने वीरवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचकर कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। कुछ छात्रों से बातचीत करने के बाद अधिकारी वापस लौटे। यूनिवर्सिटी के बाहर तैनात पीसीआर को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के 55 विद्यार्थियों की सुरक्षा जांचने के लिए डीसी जगदीश शर्मा ने वीरवार को मुआयना किया। उनके साथ एसपी चंद्रमोहन भी साथ रहे। तीन दिन में एसपी चंद्रमोहन दूसरी बार यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचे। एसपी ने यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर तैनात पीसीआर कर्मियों को सुरक्षा में किसी तरह की ढील न बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सतर्क रहें। किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
डीसी जगदीश शर्मा ने यूनिवर्सिटी अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर फीडबैक लिया। नायब तहसीलदार किफायततुल्ला भी अधिकारियों के साथ रहे। उन्होंने कुछ विद्यार्थियों से बातचीत की। पुलिस महानिदेशक ने अनुच्छेद 370 व 35 ए को हटाने के बाद कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद से यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर पीसीआर तैनात की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि वर्ष 2018 में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कश्मीरी विद्यार्थियों के साथ मारपीट के बाद जेएंडके की पूर्व सीएम मुफ्ती महबूबा ने ट्विट किया था। जिसके बाद यह मुद्दा नेशनल लेवल पर पहुंच गया था।