फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   pm give image to india, education ministor in mahandergarh

प्रधानमंत्री ने दिलाई हिंदुस्तान को नई पहचान

Wed, 29 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
pm give image to india, education ministor in mahandergarh
rambilas sharma
महेंद्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था एमटीसीआर के सदस्य के रूप में शामिल करवा कर यह साबित भी कर दिया है कि समूचे विश्व की अनूठी पहचान देश के सच्चे सेवक के हाथों में हिंदुस्तान की जनता के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। ये बातें हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने गत दिवस देर सांय महेंद्रगढ़ स्थित अपने निवास जयराम सदन में लोगों की समस्याएं सुनने हुई कहीं। उन्होंने कहा कि भारत को एनएसजी में शामिल करने के प्रति रुकावट डालने वाला चीन देश पिछले बारह वर्षों से एमटीसीआर में शामिल होने की कोशिश कर रहा है लेकिन खराब परफोरमंस के चलते उसे जगह नहीं मिल पाई परंतु यह मुकाम भारत ने 34 देशों के ग्रुप में 35वें सदस्य केे रूप में सदस्यता हासिल कर ली है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। इस अवसर पर सुधीर दिवान, प्रो. शर्मा के भाई राजू शर्मा, कंवर डालू सिंह, भूप सिंह सिवाच, नोरंग सिंह बसई, राकेश शास्त्री, नगर पार्षद रमेश बोहरा, लीलू बोहरा, पार्षद अमित मिश्रा सहित अनेकों पार्षदों, पंचायत समिति सदस्यों, जिला पार्षदों के अलावा एसडीएम उमेद सिंह मोहन, तहसीलदार दिनेश कुमार, नगरपालिका सचिव राजाराम सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed