{"_id":"67ed7977fddf59e28f0a69fe","slug":"plants-were-presented-to-mata-bhura-bhavani-temple-committee-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116178-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: माता भूरा भवानी मंदिर कमेटी को पौधे भेंटकर किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: माता भूरा भवानी मंदिर कमेटी को पौधे भेंटकर किए
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- गांव सिसोठ में माता भूरा भवानी मंदिर में पौधे वितरित करते ममाज की टीम--स्रोत- स
महेंद्रगढ़। नवरात्र के पांचवें दिन माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में मां स्कंद माता की पूजा अर्चना की गई। मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि नवरात्र के पांचवें दिन देवी दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंद माता की उपासना की जाती है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव की अर्द्धांगिनी के रूप में मां ने स्वामी कार्तिकेय को जन्म दिया था।
स्वामी कार्तिकेय का दूसरा नाम स्कंद है, इसलिए मां दुर्गा के इस स्वरूप को स्कंद माता कहा गया है। नवरात्रों के चलते माता भूरा भवानी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे मिशन महेंद्रगढ अपना जल टीम के सदस्य अनूप रिवासा, राजेश, राज बीरेंद्र, प्रेम सिंह सिरोहा ने सात फूलदार पौधे बड़े गमलों के साथ मंदिर कमेटी को भेंटकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया, प्रधान संदीप यादव, सचिव मास्टर अनिल सिसोठिया, प्रेस सचिव मुकेश चौहान, कोषाध्यक्ष परमजीत ने मिशन महेंद्रगढ अपना जल टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रणधीर सिंह, विजय सिंह, बलजीत, रतन लाल शर्मा, सुंदर मिस्त्री, विकेश चौहान, आनंद राजन, मदन लाल, सूबेसिंह, सुभाष, पप्पू, बजरंगी, बीरेंद्र,राधेश्याम, विनोद, फूलसिंह मौजूद रहे।