{"_id":"63f3bbb5140ca68c6c013922","slug":"plan-to-make-parking-lot-stuck-in-files-narnol-news-c-17-1-72454-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़-नारनौल: फाइलों में अटकी पार्किंग स्थल बनाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़-नारनौल: फाइलों में अटकी पार्किंग स्थल बनाने की योजना
Mon, 20 Feb 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग स्थल के आभाव में शहर की पार्क गली में बेतरतीब खड़े वाहन। संवाद
नारनौल। शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था ना होने से दुपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण चालकों अपने वाहनों को नो पार्किंग में पार्क करना पड़ता है। जबकि नो पार्किंग से खड़ा करते ही यातायात पुलिस वाहन का चालान कर देती है। जिससे चालकों को और अधिक परेशानी होती है। हालांकि नगर परिषद प्रशासन द्वारा शहर में दो-तीन जगह पार्किंग स्थल बनाने की योजना है, लेकिन योजना की फाइल अटकी पड़ी है।
बता दें कि शहर में बस स्टैंड को छोड़कर कहीं भी पार्किंग स्थल नहीं बनाया गया है। यहां शुल्क पार्किंग स्थल बनाया गया है। इसलिए लोग इसका कम ही उपयोग करते हैं। ऐसे में लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे या फिर दुकानों के बाहर ही खड़ा कर खरीदारी आदि करते हैं। जिससे मुख्य सड़कों के साथ-साथ बाजारों में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। जिस कारण न केवल अन्य वाहन चालकों को अपितु राहगीरों को भी परेशानी होती है।
दिन भर जाम की बनी रहती है स्थिति
शहर के मुख्य बाजारों में पार्किंग स्थल शहर की सबसे प्रमुख मांग बन गई है। शहर में पार्किंग के अभाव में लोग मजबूरन बाजारों में वाहन खड़े करते हैं जिससे जाम की स्थिति बनी रही रहती है। त्योहारी व शादी सीजन के दौरान तो मुख्य बाजारों में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर कोई गलती वाहन को लेकर बाजार में घुस गया तो उसका निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जिला प्रशासनिक को पार्किंग के लिए उचित जगह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए ताकि बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वालों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
शहर में दो स्थानों पर सार्वजनिक पार्किंग स्थल बनाने की है योजना
नगर परिषद प्रशासन की तरफ से शहर में पुरानी कचहरी मैदान व चितवन वाटिका में पार्किंग स्थल बनाने की योजना है। इनमें पुरानी कचहरी मैदान में शॉपिंग कांप्लेक्स में पार्किंग स्थल बनाया जाना है। इसके अलावा चितवन वाटिका में इंडोर खेल मैदान के साथ पार्किंग स्थल बनाए जाने की योजना है, लेकिन दोनों ही योजनाओं की फाइल अभी तक अधिकारियों के पास अटकी पड़ी है। हालांकि शहर के बस स्टैंड पर दो स्थानों पर वाहनों के खड़ा करने पर शुल्क वसूला जाता है।
शहर में दो स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाने की योजना है। जिनकी फाइलें उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। जैसे ही औपचारिकताएं पूरी होगी इस दिशा में कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा।
अंकित वशिष्ठ, अधीक्षक अभियंता, नगर परिषद