फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Plan to build 74 water bodies to improve groundwater level in the district

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में भूजल स्तर सुधार के लिए 74 वाटर बाॅडी बनाने की योजना

Thu, 12 Feb 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Plan to build 74 water bodies to improve groundwater level in the district
फोटो संख्या=71- गांव पल में पुराना जोहड़--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़। जिले में गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। चंडीगढ़ में आयोजित विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने जिले में 74 जलाशय (वॉटर बॉडी) बनाने के लिए 52 करोड़ रुपये की मांग रखी।
विज्ञापन

वहीं योजना के पहले चरण में 55 गांवों को शामिल किया जाएगा जहां बड़े जोहड़ बनाकर उन्हें नहरी पानी से भरा जाएगा। सिंचाई विभाग ने सभी परियोजनाओं का एस्टीमेट तैयार कर भेज दिया है। इस योजना के लिए धनराशि वर्ल्ड बैंक से मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि जिले में केंद्र सरकार की अटल भूजल योजना के अंतर्गत भूजल स्तर में सुधार के लिए कई कार्य हुए हैं लेकिन कई क्षेत्रों में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत पूरे जिले में लगभग 60 वाटर बाॅडी बनाई जायेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इन वाॅटर बाॅडी में अतिरिक्त नहरी पानी को भरा जाएगा। योजना के अंतर्गत पहले चरण में करीब 55 गांवों को कवर किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद धर्मबीर सिंह ने सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर जिले के लिए और भी फंड की व्यव्स्था की जाएगी। जहां भूजल स्तर अधिक गहराई में है वहां ज्यादा ध्यान दें। विशेष रूप से अटल भूजल योजना से बाहर खंड सीहमा, निजामपुर और सतनाली में काम किया जाएगा।
सांसद धर्मबीर सिंह ने इस बारे प्रदेश के मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि इस परियोजना पर जल्द-से-जल्द कार्य शुरू करवाया जाए। साथ ही अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि इस परियोजना से संबंधित सभी औपचारिकताएं जल्द-से-जल्द पूरी की जाएं।
-------------
जिले के इन गांवों में बनेंगी वाॅटर बाॅडी
जिले के गांव रामबास, धानौता, कारौली, मारौली, निजामपुर, हस्नपुर, मक्सूसपुर, हमीदपुर, नांगल काठा, बापड़ोली, खोडमा, कारोता, जैनपुर, सलीमपुर, सराय बहादुर, जाट गुवाना, मोरूंड, राय मलिकपुर, सुरानी, पटिकरा को शामिल किया गया है। वहीं महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव भांडोर ऊंची, मुंडायन, खेड़ा, पल्ह, बैरावास, जांजडियावास, नांगल सिरोही, पाली, चीतलांग, आदलपुर, गागड़वास, धोली, नांगल हरनाथ, खातोदड़ा, कौथल कलां, जाट, देवास, डुलाना, निंबी, बसई, सुरेहती पिलानिया, डालनवास, ढाणा, सुरेहती मोडियाना, डिगरौता, सुरेहती जाखल में वॉटर बाॅडी बनाने की योजना है। इसके अलावा अटेली क्षेत्र के गांव रामबास, कलवाड़ी, अटाली, दूलोठ जाट, धनौंदा, सेहलंग, भड़फ, मोहल्डा, सिलारपुर, पोता, रांतां खुर्द, चेलावास, सिहोर खरखड़ा बास, खेड़ी, अगिहार, नावदी, कांटी, खेड़ी शामिल हैं। साथ ही गांव देवास में बड़ी वाॅटर बाॅडी बनाई जाएगी।

बड़ा बांध बनाकर पानी किया जाएगा स्टोर
दोहान नदी में बड़ा बांध बनाकर पानी स्टोर किया जाएगा। इससे आसपास के आधा दर्जन गांवों के भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद जगी है। गांव पाली लगभग 6 एकड़ भूमि पर जोहड़ खोदकर पानी भरा जाएगा। गांव डालनवास- पहाड़ की तलहटी में लगभग 15 एकड़ में पहले से बने हुए आधा दर्जन जोहड़ों का सुदृढ़ीकरण करके नहर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed