फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pharmacy college students were made to disembark from the cooperative society's bus, even after presenting their passes.

Mahendragarh-Narnaul News: पास दिखाने पर भी फार्मा कॉलेज के छात्रों को सहकारी समिति की बस से उतारा

Sat, 16 May 2026 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Pharmacy college students were made to disembark from the cooperative society's bus, even after presenting their passes.
फोटो 4अमित, छात्र।
नारनौल। कनीना बस स्टैंड से महेंद्रगढ़ जा रहे फार्मा कॉलेज के छात्रों को पास दिखाने के बावजूद चलती सहकारी समिति की बस से नीचे उतार दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि मंगलवार को परिचालक ने बस पास मानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन




गांव डहीना जैनाबाद स्थित फार्मा कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि सहकारी समिति की बस के परिचालक ने रास्ते में किराया मांगा। इस पर छात्रों ने बस पास दिखाया लेकिन परिचालक ने कहा कि बसों में यह पास मान्य नहीं है। छात्रों ने परिवहन आयुक्त की ओर से जारी निर्देश भी दिखाए फिर भी परिचालक नहीं माना व छात्रों को नीचे उतार दिया।
विज्ञापन


इससे पहले भी केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है। छात्राओं ने बस पास दिखाने पर बस से उतारे जाने की शिकायत आरटीए कार्यालय में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीए कार्यालय ने दिए थे निर्देश
छात्राओं की शिकायत के बाद आरटीए कार्यालय ने मामले का संज्ञान लिया था। आरटीए कार्यालय की ओर से सात मई को सहकारी समिति के बस संचालकों को परिवहन आयुक्त की ओर से जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बॉक्स

कॉलेज रूट पर रोडवेज बसों का संचालन कम है। इसलिए सहकारी समिति की बसों पर निर्भर रहना पड़ता है लेकिन बस पास मान्य करने के निर्देशों के बाद भी किराया मांगा जाता है या बस में चढ़ने ही नहीं दिया जाता।-अमित, छात्र

बॉक्स



जारी निर्देश दिखाने के बाद भी परिचालक ने किराया मांगा, किराया नहीं देने पर बस से नीचे उतार दिया। इसके बाद करीब 1 घंटे तक इंतजार करने के बाद रोडवेज बस में सफर कर घर पहुंचा।-राहुल, छात्र



बॉक्स

बस पास मान्य करने के निर्देश के बाद सहकारी समिति की बस के परिचालक बस में चढ़ने से पहले ही कह देते हैं कि किराया हो तभी बैठना। जिससे शर्मिंदगी का अहसास होता है, यदि निर्देश जारी किए गए हैं तो जमीनी स्तर पर उनका पालन भी किया जाना चाहिए।-आकाश, छात्र

वर्जन



बस पास मान्य करने को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है लेकिन फिर भी सरकार ने निर्देश जारी कर दिए। निर्देश प्राप्त होने के बाद विद्यार्थियों को निशुल्क सफर करवाया जा रहा है। सरकार से मांग है कि रोडवेज की तर्ज पर उनसे भी आरटीए टैक्स, स्टैंड चार्ज नहीं लिया जाए और बस पास की अनुदान राशि दी जाए।-नीरज यादव, सहकारी समिति बस संचालक, नारनौल




वर्जन :



परिवहन आयुक्त द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन के लिए सहकारी समिति बस के संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों का पालन नहीं करने की शिकायत छात्र आरटीए कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं।-मनोज कुमार, आरटीए, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article