{"_id":"65205240228338e38904cf54","slug":"people-welcomed-the-pilot-on-arrival-of-the-new-train-narnol-news-c-196-1-sroh1013-5128-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नई ट्रेन के पहुंचने पर लोगों ने पायलट का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नई ट्रेन के पहुंचने पर लोगों ने पायलट का किया स्वागत
Sat, 07 Oct 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नई ट्रेन रुणिचा एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के बाद शुक्रवार को ट्रेन नारनौल स्टेशन पहुंचने पर लोगों ने लोको पायलट व गार्ड का फूलमालाओं व मिठाई खिला कर स्वागत किया।
इस मौके पर युवा नेता महेश यादव ने कहा कि यह ट्रेन चलाने के लिए सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने काफी प्रयास किया है। आने वाले समय में ओर भी ट्रेन चलेगी। समाजसेवी रूढ़मल अग्रवाल, विनय गोयल एडवोकेट, पर्व प्राचार्य दलीप सिंह, पार्षद शैंकी, पूर्व प्राचार्य देशराज, बाबूलाल, मदनलाल गोगिया, मुकेश मित्तल, कृष्णावतार जांगिड़, धर्म छाबड़ा, धर्मेंद्र भोजावासिया, सोमदेव जांगिड़, सोहन लाल गोयल, निक्कू बंसल, बजरंग लाल गुप्ता व रोहतास नंबरदार आदि ने बताया कि दिल्ली - जैसलमेर रूट पर ट्रेन चलाने की मांग को लेकर उन्होंने सांसद व राज्यमंत्री को मांग पत्र दिया। उनके प्रयासों से आज ट्रेक का संचालन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर से दिल्ली के मध्य नई रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। यह ट्रेन प्रतिदिन जैसलमेर से दिल्ली तक चलेगी। जिससे जैसलमेर विशेष रूप से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा।