फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People should not get corona infected in the course of getting vaccinated

वैक्सीन लगवाने के चक्कर में कहीं कोरोना संक्रमित न हो जाए लोग

Fri, 23 Apr 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
People should not get corona infected in the course of getting vaccinated
अपने आपको सुरक्षित करने के चक्कर में कहीं लोग संक्रमित न हो जाए। ऐसा ही माहौल शुक्रवार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में देखा गया जहां पर वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेेशन करवाने वालों की भारी भीड़ देखी गई। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए अस्पताल की ओर से कोई इंतजाम नहीं थे। अस्पताल के स्टाफ कर्मचारी उनको देख-देखकर आ जा रहे थे, लेकिन उन्हें शारीरिक दूरी एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए टोकने वाला कोई नहीं था। वैक्सीन लगवाने वाले आये लोगों ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन को लोगों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है। उनको इस बात की जानकारी है कि प्रतिदिन भीड़ बढ़ रही है तो कंप्यूटर काउंटर दो क्यों नहीं लगवा देते। भीड़ से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही? शुक्रवार को अस्पताल में लगभग 330 लोगों टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वैक्सीन की किल्लत के चलते लोगों की भीड़ प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाने वालों की भारी भीड़ रही। शारीरिक दूरी लेकर न तो अस्पताल स्टाफ जागरूक दिखा और न ही लोग। वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। रजिस्ट्रेशन करवाते समय लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ रहे थे। इस दौरान आपस में एक दूसरे की कहासुनी भी होती देखी गई। इस अव्यवस्था को रोकने के लिए नागरिक अस्पताल की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए। इस संदर्भ में कंप्यूटर ऑपरेटर से पूछा गया तो उसने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से थोड़ा समय लग रहा। अन्यथा किसी से भेदभाव नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

मैं एक सिनियर सिटिजन हूं और वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल आया था। लगभग एक घंटे से लाइन में खड़ा हूं लेकिन अभी तक नंबर नहीं आ रहा। यहां के कर्मचारी अपने जानकारों का पहले रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। व्यवस्था के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एमसी गर्ग, महेंद्रगढ़।
मैं कल भी टीका लगवाने आई थी, लेकिन कल टीका खत्म हो गया था। आज दस बजे आई थी। अभी तक उसका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। अपने जानकारों का रजिस्ट्रेशन पहले कर रहे हैं। यहां पर खड़े रहकर परेशान हो गए हैं। अब डर यह लग रहा है कि मेरा नंबर आने तक कहीं वैक्सीन खत्म न जाए।
- गेंदा देवी, महेंद्रगढ़।
मैं 22 किलोमीटर दूर पड़तल गांव से वैक्सीन लगवाने के लिए आया था। कल भी वैक्सीन लगवाने आया था तब वैक्सीन खत्म हो गई थी। आज एक घंटे से लाइन में खड़ा हूं। ऐसी महामारी के दौरान भी अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं है। भीड़ को देखकर रजिस्ट्रेशन के लिए डबल काउंटर लगाए जा सकते हैं।
-राजेंद्र सिंह, पड़तल
मैं एक डोज पहले लगवा चुका हूं। दूसरी डोज लगवानी थी। हाथ का मास फटा हुआ है कमर में भी दर्द है। कमर पर चिकित्सकों ने बैल्ट भी लगाया है। अधिक समय तो मैं खड़ा नहीं रह सकता। वैक्सीन के लिए मुझे खड़े हुए कई देर हो गई। एक तो वैक्सीन की किल्लत चल रही है तो दूसरी ओर रजिस्ट्रेशन समय पर नहीं हो रहा।

-बीर सिंह, गांव रिवासा
हमारे पास स्पेस की कमी है। पुराना भवन के खाली कर दिया गया है उसको तोड़कर नया भवन बनाया जाना है। वैकल्पिक व्यवस्था हम कर रहे हैं। वैसे लोगों से निवेदन है कि वो यहां आने की बजाए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ज्यादा करें ताकि यहां भीड़ एकत्रित न हो। दूसरा चेहरे पर मास्क लगाकर आए तथा अनावश्यक रूप से अस्पताल में न आए
-डॉ. मोनू यादव, प्रवर चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed