फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   people says

मन की नहीं, जन की सुनें मोदी और वापस लें नए कृषि कानून

Sun, 27 Dec 2020 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
people says
नारनौल में महावीर चौक पर कृषि कानूनों के खिलाफ ताली व थाली बजाकर विरोध प्रदर्श न करते हुए। - फोटो : Narnol
नारनौल। तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल क्लब एवं सर्व कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक संगठन प्रतिनिधियों द्वारा सुबह करीब 10:30 बजे चितवन वाटिका में एक सभा का आयोजन किया। सभा उपरांत चितवन वाटिका से महावीर चौक तक ताली एवं थाली बजाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में महावीर चौक पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सभा में प्रमुख वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीनों नए कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि पीएम मन की बात नहीं, जन की बात सुनें। देश का जनमत किसान हैं और वह यही चाहते हैं कि मोदी मन नहीं, जन की बात सुनते हुए इन तीनों नए कानूनों को रद्द कर दें। क्योंकि नए कानून किसानों व आमजन की बजाए पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाले हैं और यह उन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं हैं। जब तक सरकार इन तीनों नए कानूनों को रद्द नहीं कर देती, तब तक वह आंदोलनकारी किसानों के साथ कदम से कदम मिलाते रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा नित गठबंधन वाली राजग सरकार तानाशाह बनी हुई है और देश पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां थोप रही है।
विज्ञापन

जिला प्रधान देवेंद्र हुडीना ने कहा कि तीनों नए कृषि कानून किसान विरोधी हैं तथा इससे आमजन को भी कोई फायदा नहीं होने वाला है। इस सरकार में महंगाई एवं बेरोजगारी बढ़ी है तथा युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इसलिए इस सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का सही मौका है और आमजन भी किसानों के आंदोलन में खुलकर साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिक तेज बहादुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां छलावा करने वाली सिद्ध हुई हैं। यह जुमलेबाजों की पार्टी है और यह कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। इन्हें आमजन की भलाई से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए लोग समय रहते चेत जाएं और सरकार की गलत नीतियों का डटकर विरोध करें। आंदोलनकारियों में सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान महेश भारतीय, धर्मपाल शर्मा, दिनेश यादव, मंजीत यादव एडवोकेट, गिरिश खेड़ा, गणेश राव एडवोकेट, राजेंद्र शर्मा, रामनिवास पंच, मनोज शर्मा पंच, ओमप्रकाश मास्टर, आशु यादव व प्रीतम आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed