फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People met with officials to discuss the problems caused by potholes on the road.

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर बने गड्ढों की समस्याओं को लेकर अधिकारी से मिले लोग

Sat, 17 Jan 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
People met with officials to discuss the problems caused by potholes on the road.
फोटो नंबर-01नगर परिषद अ​धिकारी के सम्मुख मोहल्ले की समस्या रखते लोग। संवाद
नारनौल। मोहल्ला खड़खड़ी से लेकर सीआईए रोड तक फैली विभिन्न समस्याओं से परेशान क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर एमई सोहन सिंह से मुलाकात की और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी।
विज्ञापन


लोगों ने मोहल्ला खड़खड़ी स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय से आगे सड़क पर बने गड्ढे को तुरंत दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि इस गड्ढे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे, वरिष्ठ नागरिक संगठन के उपप्रधान विजय रईस, राजू व नवीन सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन




मोहल्लावासियों ने बताया कि खड़खड़ी से आगे सीआईए रोड तक शहर का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस सड़क से रोजाना हजारों लोग नई अनाज मंडी, जलमहल, सीआईए थाना सहित आसपास के गांवों और मोहल्लों की ओर आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर सबसे बड़ी समस्या अंडरपास में जलभराव की है। मोहल्ला कोलियान की ओर बने नाले का पानी उचित निकासी न होने के कारण अंडरपास में जमा हो जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। यदि नाले की निकासी व्यवस्था को सही कर दिया जाए तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।


इसके साथ ही लोगों ने मोहल्ले में सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की मांग रखी। इस पर नगर परिषद के एमई सोहन सिंह ने आश्वासन दिया कि सड़क के गड्ढों का शीघ्र पेचवर्क कराया जाएगा व सफाई व्यवस्था भी जल्द सुधारी जाएगी। उन्होंने अंडरपास में जलभराव की समस्या को लेकर नाले का निरीक्षण कर उचित समाधान करने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed