फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People forced to endure a bumpy ride on a dilapidated road due to the Municipal Council's lethargy.

Mahendragarh-Narnaul News: नप की सुस्ती के चलते टूटी सड़क पर हिचकोले खाने को मजबूर लोग

Thu, 18 Jun 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
People forced to endure a bumpy ride on a dilapidated road due to the Municipal Council's lethargy.
फोटो नंबर-19सैन चौक से जमापुर तक का जर्जर सड़क मार्ग। संवाद
नारनौल। शहर के जमालपुर मोहल्ले से सैन चौक होते हुए रविदास मार्ग तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति आमजन के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। शहर के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल यह सड़क पिछले तीन-चार वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी है जिससे प्रतिदिन सैंकडों वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं जिसके कारण वाहन चालक तेज गति से वाहन नहीं चला पाते। सड़क की खराब हालत के चलते आए दिन छोटे-मोटे हादसों का खतरा बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी सैन चौक के आसपास देखने को मिल रही है जहां सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। यह मार्ग सिंघाना रोड को शहर के मुख्य पुल बाजार और आजाद चौक से जोड़ता है।
विज्ञापन

इसके अलावा करीब दो दर्जन से अधिक मोहल्लों के लोगों का आवागमन भी इसी सड़क से होता है। बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव अधिक होने के कारण स्कूली वाहन, दुपहिया और चौपहिया वाहन चालक भी इस मार्ग का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा करीब पांच माह पहले इस सड़क के निर्माण के लिए 55 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने की जानकारी दी गई थी लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। लोगों का आरोप है कि राशि स्वीकृत होने के बावजूद टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
मानसून सीजन नजदीक होने से क्षेत्रवासियों की चिंता और बढ़ गई है। बरसात के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
स्थानीय निवासी मुकेश सैन, मनीष वशिष्ठ, नरेश, देवेंद्र और जीतू सहित अन्य लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों से बचाव हो सके।

वर्जन:
जमालपुर से सैन चौक होते हुए राधा-कृष्ण मंदिर तक की सड़क 55 लाख रुपये की लागत से तैयार की जानी है। इस सड़क निर्माण को लेकर लगभग सभी औपचारिकता पूरी हो गई है। अब एक-दो दिन में इसके टेंडर लगाकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा।-सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article