{"_id":"659994ed062d74f9080b6df5","slug":"people-did-not-get-darshan-of-sun-god-even-on-the-second-day-people-kept-shivering-narnol-news-c-196-1-sroh1013-8145-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दूसरे दिन भी लोगाें को नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, ठिठुरते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दूसरे दिन भी लोगाें को नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, ठिठुरते रहे लोग
Sat, 06 Jan 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार कड़ाके की ठंड अपने प्रचंड तेवरों से आगाज किए हुए हैं। इसके चलते गंभीर कोल्ड डे और शीतलहर कहर बरपा रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार दूसरे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। इस कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहे। वहीं घरों में दुबके रहे। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 5.0 से 9.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान क्रमश 6.5 और डिग्री सेल्सियस और 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन के तापमान क्रमशः 11.0 डिग्री सेल्सियस और 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य तापमान से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है ।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि नए साल के पहले सप्ताह में हाड़ कंपा देने वाली ठंड मैदानी राज्यों में अपने रंग दिखा रहीं है। जिस कारण क्षेत्र में कोल्ड डे स्थिति बनी हुई है। लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव करते दिख रहे हैं। कड़ाके की ठंड के चलते सुबह व सायं के समय बाजारों में भी रौनक गायब हो गई है। आने वाले तीन-चार दिनों तक कड़ाके की ठंड सघन कोहरे, कोल्ड डे और शीतलहर से राहत की संभावना नहीं है। 8 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि की संभावना
हरियाणा एनसीआर दिल्ली के सीमित हिस्सों में 8-10 जनवरी के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में और विशेषकर पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व बारिश और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। वहीं शनिवार को भी अनेक स्थानों पर बूंदाबांदी देखने को मिली है।