फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People are traveling in offices to get permission for wedding ceremony

शादी समारोह की अनुमति को लेकर लोग कार्यालयों में लगा रहे हैं चक्कर

Wed, 21 Apr 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
People are traveling in offices to get permission for wedding ceremony
कोरोना महामारी के चलते शादी समारोह के लिए ली जा रही अनुमति अटेली क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबक बनी हुई है। समारोह की अनुमति के लिए पहले नारनौल कार्यालय में जाना पड़ता है। वहां से फार्म लेकर डीएसपी कनीना के पास जाना पड़ता है।
विज्ञापन

डीएसपी कनीना अटेली थाना को हस्ताक्षर के लिए मार्क करता है। अटेली थाना पहुंच कर हस्ताक्षर कर वापस कनीना डीएसपी जाना पड़ेगा। इसके बाद नारनौल एसडीएम के पास जाना होगा। तब जाकर एसडीएम से अनुमति मिलती है। इस कार्यक्रम में शादी समारोह की तैयारी के साथ इन कार्यालयों में चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके बाद भी कागजात कमी व कोराना महामारी के चलते अंदर जाने की अनुमति बाधक बन जाती है। अटेली थाना में अंदर लोगों को प्रवेश पर रोक है। थाने के गेट पर ही लोगों से समस्या पूछी जाती है। दूसरा व्यक्ति अंदर मुंशी व थाना प्रभारी को समस्या बताता है। इसके बाद अंदर से थाना प्रभारी बाहर आकर समस्या बताता है। तब तक गेट के बाहर शिकायत कर्ता एक दूसरे से तू-तू मैं-मैं में उलझे रहते हैं। कोरोना महामारी के नियम के चलते थाना गेट पर लोगों को भारी भीड़ जमा हो जाती है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार कोरोना महामारी को देखते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी है। कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए ही गेट के बाहर लोगों की समस्या सुनी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed