फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People are booking furniture in advance; shopkeepers have increased their stock.

Mahendragarh-Narnaul News: फर्नीचर की एडवांस बुकिंग कर रहे लोग, दुकानदारों ने बढ़ाया स्टॉक

Wed, 07 Oct 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
People are booking furniture in advance; shopkeepers have increased their stock.
फोटो संख्या:-54 दुकान सोफा देखता हुआ ग्राहक। संवाद
महेंद्रगढ़। आने वाले त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए शहर के फर्नीचर बाजार में कारोबारियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। फर्नीचर हाउस और दुकानों पर ग्राहकों ने एडवांस बुकिंग कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शादी के लिए घर का सामान खरीदने वाले परिवार पहले से ही फर्नीचर बुक करवा रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मांग और बढ़ेगी, इसलिए उन्होंने अलग-अलग तरह के फर्नीचर का स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दुकानदार दीपक अग्रवाल और प्रवीन ने बताया कि त्योहारों के साथ शादी का सीजन शुरू होने से बिक्री में तेजी आने की संभावना है। कई परिवार सोफा, बेड, डाइनिंग टेबल, अलमारी, सेंटर टेबल और अन्य सामान खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि 8 हजार से 40 हजार रुपये तक के सोफा सेट बिक रहे हैं। शहर में 10 से ज्यादा फर्नीचर शोरूम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोफा कम बेड की सबसे ज्यादा मांग
इस बार बाजार में सोफा कम बेड लोगों की पहली पसंद है। कारोबारियों के मुताबिक कम जगह में उपयोगी होने के कारण ग्राहक इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दिन में इसे सोफे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर बेड बनाया जा सकता है। अलग-अलग बजट में उपलब्ध होने के कारण मध्यम वर्गीय परिवारों में इसकी मांग ज्यादा है।

दिल्ली और करनाल से आ रहा माल
कारोबारियों ने बताया कि फर्नीचर की आपूर्ति मुख्य रूप से दिल्ली और करनाल से हो रही है। दुकानदार मांग के हिसाब से अलग-अलग श्रेणी का सामान मंगवा रहे हैं। ग्राहक अब डिजाइन के साथ मजबूती, जगह के अनुसार आकार और कीमत को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed