{"_id":"687be0a61ee3a2e8d7054968","slug":"patchwork-started-on-roads-in-rural-areas-narnol-news-c-203-1-sroh1010-118618-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर पैचवर्क शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर पैचवर्क शुरू
Sat, 19 Jul 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- गोशाला रोड पर सड़क से निकली रोड़ियां--संवाद
महेंद्रगढ़। अब जल्द ही बदहाल सड़कों पर हिचकोलों से राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है।
पहले चरण में गांवों को शहर से जोड़ने वाली मुख्य सड़कों की दशा सुधारने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। जो सड़कें ठेकेदारों की गारंटी में थी उनका पैचवर्क कराने के लिए विभाग ने ठेकेदारों को आदेश जारी कर दिए हैं। महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी, सिगड़ा से झूक, अगिहार, माजरा चुंगी से बवाना सेहलंग सड़क मार्ग, गांव अगिहार से बुचावास मार्ग पर पैचवर्क किया जा चुका है।
शहरी के लोगों को अभी हिचकोले खाने पड़ेंगे। जून के प्रथम सप्ताह में 25 लाख रुपये के टेंडर होने के बावजूद भी शहर की सड़कों के गड्ढों को जिम्मेदार नहीं भर पाए हैं। दो सप्ताह पूर्व नगरपालिका की ओर से वर्क ऑडर भी जारी किया गया था। जिम्मेदारों की ओर से जुलाई के प्रथम सप्ताह में पैचवर्क का दावा किया गया था। शहर की गोशाला रोड, आईटीआई रोड, रेलवे रोड, डुलाना रोड, पुराने महिला कॉलेज से डायट तक, ब्रह्मचारी रोड, सब्जी मंडी रोड पर लोगों को हिचकोले खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
वहीं नगर पालिका के चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। एक सप्ताह बाद शहरी क्षेत्र की सड़कों पर पैचवर्क शुरू करा दिया जाएगा।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
वर्जन
प्रथम चरण में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर पैचवर्क शुरू कर दिया गया है। शहर से गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के गड्डों को भरने के लिए कर्मचारियों की टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जो सड़कें नियमानुसार ठेकेदारों की निगरानी में हैं उनके पैचवर्क के लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं। - अनिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
पहले चरण में गांवों को शहर से जोड़ने वाली मुख्य सड़कों की दशा सुधारने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। जो सड़कें ठेकेदारों की गारंटी में थी उनका पैचवर्क कराने के लिए विभाग ने ठेकेदारों को आदेश जारी कर दिए हैं। महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी, सिगड़ा से झूक, अगिहार, माजरा चुंगी से बवाना सेहलंग सड़क मार्ग, गांव अगिहार से बुचावास मार्ग पर पैचवर्क किया जा चुका है।
शहरी के लोगों को अभी हिचकोले खाने पड़ेंगे। जून के प्रथम सप्ताह में 25 लाख रुपये के टेंडर होने के बावजूद भी शहर की सड़कों के गड्ढों को जिम्मेदार नहीं भर पाए हैं। दो सप्ताह पूर्व नगरपालिका की ओर से वर्क ऑडर भी जारी किया गया था। जिम्मेदारों की ओर से जुलाई के प्रथम सप्ताह में पैचवर्क का दावा किया गया था। शहर की गोशाला रोड, आईटीआई रोड, रेलवे रोड, डुलाना रोड, पुराने महिला कॉलेज से डायट तक, ब्रह्मचारी रोड, सब्जी मंडी रोड पर लोगों को हिचकोले खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं नगर पालिका के चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। एक सप्ताह बाद शहरी क्षेत्र की सड़कों पर पैचवर्क शुरू करा दिया जाएगा।