{"_id":"6a67b0101da10f97a101a954","slug":"participants-ran-in-honor-of-the-martyrs-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143085-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहीदों के सम्मान में दौड़े 200 से ज्यादा प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहीदों के सम्मान में दौड़े 200 से ज्यादा प्रतिभागी
विज्ञापन
फोटो नंबर- 07ढोसी पहाड़ी की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा झंडा फहराते हुए युवा। स्रोत : संस्था
सिहमा। गांव गुवानी में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूथ, रन फॉर नारनौल, रन फॉर कारगिल’ थीम पर 21 किलोमीटर की दौड़ आयोजित हुई। इसका उद्देश्य कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम जगाना था।
कारगिल शहीद लाल सिंह के पुत्र अमित यादव, शहीद शीशपाल यादव के पुत्र दीक्षांत यादव और सरपंच प्रतिनिधि दिनेश यादव ने इसे हरी झंडी दिखाई। शहीद बाबूलाल यादव की पत्नी कोयली देवी भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं।
यह दौड़ बीजीआर अकादमी गुवानी से ढोसी पहाड़ी तक करीब दो घंटे में पूरी हुई।
अकादमी संचालक सुनील चौहान के नेतृत्व में 200 से अधिक युवा तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए दौड़े। मेजर देशराज यादव, बाल सिंह यादव, पूर्व सरपंच रमेश यादव और कोच अनिल सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद