{"_id":"672f9e3dce981d4e7a052f55","slug":"parks-swing-broke-six-year-old-girl-seriously-injured-after-being-crushed-under-it-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113192-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पार्क का झूला टूटा, नीचे दबने से छह साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पार्क का झूला टूटा, नीचे दबने से छह साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल
Sun, 10 Nov 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- हुड्डा पार्क महेंद्रगढ़ में टूटा झूला--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के एकमात्र हुडा पार्क में जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण आए दिन छोटे बच्चे झूलों से गिरकर घायल हो रहे हैं। शुक्रवार देर शाम को शहर के मोहल्ला सैनीपुरा निवासी छह वर्षीय अवनी झूला टूटने से उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि अवनी के पास खड़े उसके पापा ने गिरते झूले को हाथ थे थाम लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घायल बच्ची शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
महेंद्रगढ़ में एकमात्र हुडा पार्क है। इस पार्क में आने वाले छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए नपा की ओर से वर्षों पूर्व 20 से अधिक झूले लगाए गए थे, लेकिन समय के साथ-साथ यह सभी नीचे से जंग खाकर खराब हो गए। लेकिन जिम्मेदारों ने न ही तो इनकी मरम्मत पर ध्यान दिया और न ही नए झूले व बच्चों के मनोरंजन के लिए उपकरण लगाए। जिम्मेदारों की इस लापरवाही का खामियाजा छोटे बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
अवनी के ताऊ बलदेव व मोहल्लावासी मनीष राजपूत ने बताया कि अवनी के सिर में गंभीर चोट लगी है तथा आठ टांके आए हैं। पैर की हड्डी टूटकर अलग हो गई है अब उसका ऑपरेशन किया जाएगा। शुक्रवार को छह साल की अवनी अपने पिता कृष्ण सैनी व माता पूजा देवी के साथ शाम पांच बजे शहर के हुड्डा पार्क में गए थे। वहां पर अवनी झूला झूलने लगी तो अचानक झूला टूटकर गिरने लगा। हालांकि कृष्ण कुमार ने हाथ से थामने का प्रयास किया लेकिन अवनी झूले के नीचे दब गई।
विज्ञापन
आरोप है कि नगरपालिका के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। इसके जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पार्क में आए दिन झूले व बच्चों के लिए लगाए गए उपकरण टूटने से हादसे हो रहे हैं। दो सप्ताह पूर्व भी एक साइड का झूला टूटने से एक बच्चे को चोटें आई थी। वहीं अवनी के परिजनों का कहना है कि इसकी शिकायत उपायुक्त को सौंपी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
पार्क के सभी झूलों की मरम्मत के लिए जल्द ही टेंडर लगाया जाएगा। शीघ्रता से सभी झूलों की मरम्मत कराई जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी हादसा न हो। साथ ही कर्मचारियों को आदेश दिए जाएंगे कि किसी भी समय-समय पर पार्क में लगे सभी उपकरणों का रखरखाव करें। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा।
-- - रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।