फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Parents of 10 villages decided to teach their children in government schools

Mahendragarh-Narnaul News: 10 गांवों के अभिभावकों का फैसला...सरकारी स्कूल में ही बच्चों को पढ़ाएंगे

Mon, 15 Apr 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 15 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Parents of 10 villages decided to teach their children in government schools
कनीना (महेंद्रगढ़)। हर बच्चा अपने माता-पिता का लाडला होता है। उसका रोना, हंसना, खेलना हर माता-पिता को आनंदित करता है। यह अहसास कहीं सीखा नहीं जाता सिर्फ महसूस किया जा सकता है। इसी अहसास को ध्यान में रखते हुए रविवार को कनीना में 10 गांवों के ग्रामीणों (अभिभावक) ने बैठक की। इसमें फैसला लिया गया कि अब अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में शिक्षा दिलाएंगे। धनाैंदा गांव के पूर्व पंच घनश्याम सिंह ने इस फैसले की जानकारी दी।
विज्ञापन

गत दिनों उन्हाणी गांव के पास जीएल पब्लिक स्कूल की बस द्वारा सड़क दुर्घटना में 6 बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना से हर अभिभावक स्तब्ध हो गया। बैठक में चर्चा हुई कि महंगी फीस और किताबें मुहैया कराने के बावजूद उनके बच्चों की कोई सिक्योरिटी निजी स्कूलों द्वारा नहीं ली जाती, ये स्कूल सिर्फ मोटी रकम और कमीशन का जरिया बनते जा रहे हैं। कनीना उपमंडल के 10 गांवों के ग्रामीणों ने अब अपने बच्चों को निजी शिक्षण संस्थानों में नहीं भेजने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि हम अपने बच्चों को निजी शिक्षण संस्थानों में भेज कर उनका भविष्य संवारने का काम सोचते हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा इन निजी शिक्षण संस्थानों में कुछ नहीं है। कंडम बसों में सवारी कराते हैं। अब हम अपने बच्चों के गांव के ही सरकारी स्कूलों में एडमिशन कराएंगे। वहीं क्षेत्र के लोगों ने केंद्रीय बाल संरक्षक आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो कि इस कार्रवाई से संतोष जताया है।
विज्ञापन


इन गांव के ग्रामीणों ने लिया फैसला
धनौंदा गांव के पूर्व पंच ठाकुर घनश्याम सिंह, हनुमान सिंह, राजेंद्र कुमार, कृष्णपाल सिंह, ठाकुर कर्मवीर सिंह, खेड़ी गांव से शिवपाल सिंह, जगपाल सिंह, नरेश कुमार, विनय कुमार, पाथेड़ा गांव से सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, नरेश कुमार, दिलीप सिंह, झाड़ली गांव से जगमाल, सुरेंद्र, रतीराम, नरेश कुमार छिथरोली गांव से बलवान सिंह, राजेंद्र, सोनू, आनंद, रामेश्वर, उच्चत गांव से राजेश, राजेंद्र, रामकुमार, बाघेश्वर धाम से बलबीर, मनोज, राजेंद्र, कृष्ण कुमार, तलवाना गांव से वीर सिंह, यशपाल, रघुवीर, नरेंद्र, अगिहार से सुरेंद्र, बिजेंद्र, कंवर सिंह, पोता गांव से दिनेश, राजेंद्र, कमल सिंह उन्हाणी गांव से राजेश, रतीराम, कमल सिंह आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed