फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Parched Ponds and Thirsty Wildlife... Water Crisis Deepens Due to Shortage of Canal Water

Mahendragarh-Narnaul News: सूखे जोहड़ व प्यासे वन्यजीव...नहरी पानी की कमी से गहराया जल संकट

Mon, 25 May 2026 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Parched Ponds and Thirsty Wildlife... Water Crisis Deepens Due to Shortage of Canal Water
फोटो नंबर- 12गांव अलीपुर का सूखा पड़ा जोहड़ - फोटो : कटरा पीएचसी में मरीजों का इलाज करती चिकित्सक।
नांगल चौधरी। क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच नहरी पानी की भारी कमी से गांवों के जोहड़ सूखने लगे हैं। इससे जहां वन्य जीवों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है, वहीं भूजल स्तर सुधारने की योजना भी प्रभावित होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

नारनौल डिविजन के लिए करीब 450 क्यूसिक पानी की मांग की गई थी लेकिन विभाग को केवल 150 क्यूसिक पानी ही मिल पाया। यानी कुल मांग का मात्र 33 प्रतिशत पानी उपलब्ध हो सका। कम सप्लाई के चलते प्रशासन ने पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता दी जिसके कारण जोहड़ों तक पानी नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

अब हालत यह है कि कई जोहड़ पूरी तरह सूख चुके हैं, जबकि कुछ में नाममात्र पानी बचा है। कई जगहों पर जोहड़ों की तलहटी साफ दिखाई देने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर नहरी पानी छोड़ा जाए तो इन जोहड़ों को दोबारा भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पहले जोहड़ों का पानी जमीन में रिसकर भूजल स्तर को बनाए रखता था। इससे आसपास के कुएं और ट्यूबवेल भी लंबे समय तक जलयुक्त रहते थे लेकिन जोहड़ों के सूखने से जल स्तर तेजी से गिर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed