{"_id":"610d6c078ebc3ebcae6a2557","slug":"panic-after-getting-claw-marks-of-wild-animal-narnol-news-rtk620188167","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में जंगली जानवर के पंजों के निशान मिलने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में जंगली जानवर के पंजों के निशान मिलने से दहशत
विज्ञापन
खेतों में जगली जानवर के पंजो के निशान की जांच करते वन रेंज अधिकारी नरेंद्र कुमार
- फोटो : Narnol
सतनाली मंडी(नारनौल)। कस्बे के लोहारु रोड स्थित बाढड़ा टी-प्वांइट क्षेत्र के खेत में जंगली जानवर के पंजों के निशान मिलने से लोग दहशत में आ गए। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई तो भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर वन्य प्राणी रक्षक विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।
खेत के मालिक भानसिंह बिसल ने बताया कि उनका पौत्र नरेश ट्यूबवेल की मोटर को चलाने गया तो उसे जंगली जानवर व उसके साथ बच्चे दिखाई दिए तो घबराकर लौट आया और जानकारी परिजनों को दी। वह खेत पर पहुंचे तो उन्हें जानवर के पैरों के निशान दिखे। सूचना पुलिस व वन रेंज विभाग के अधिकारियों को दी।
सूचना के बाद वन रेंज अधिकारी नरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। इस दौरान पंजों के निशान को देखने के बाद उन्होंने लकड़बग्घा या गीदड़ के पंजों के निशान होने की संभावना जताते हुए कहा कि लोगों को इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस दौरान पूर्व उपजिला प्रमुख भागीरथ सिंह शेखावत, हंसराज श्यामपुरा, दिवान सिंह शेखावत, सवाई सिंह राठौड़, अजय शेखावत, भानसिंह, महेंद्र सिंह, शिंभू सिंह, अजय शेखावत, रमन सिंह, सुनिल सिंह, अनिल सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।