फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Oxygen plant ready in civil hospital, will soon be built in Kanini

नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार, कनीनी में जल्द बनेगा

Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant ready in civil hospital, will soon be built in Kanini
नागरिक अस्पताल में बना ऑक्सीजन प्लांट। संवाद - फोटो : Narnol
वर्ष 2021 में स्वास्थ्य विभाग जहां कोरोना की दूसरी लहर को मात देने में सफल रहा, वही इस लहर के दौरान होने वाली परेशानियों से सबक लेते हुए कमियों को दूर करने का कार्य किया है। नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया है, जिसकी 500 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट उत्पादन क्षमता है। वही कनीना में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है, जिससे जल्द ही शुरू होने की संभावना है। कनीना के प्लांट की ऑक्सीजन की उत्पादन क्षमता 250 लीटर प्रति मिनट होगी। संभावित लहर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, ताकि कोई बड़ी परेशानी न हो। 2020 की तुलना में 2021 की दूसरी लहर में कोरोना ने 154 लोगों की जिंदगी छीन ली थी। जनवरी में 39 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे तो फरवरी में कुछ राहत मिली थी। मार्च में होली के बात कोरोना ने ऐसी गति पकड़ी की संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। अप्रैल में 2882 और मई में 11938 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जून माह में ऑक्सीजन की किल्लत से जिला वासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने कड़ी मशक्कत कर ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारु करवाई और मरीजों की जान बचाई। इस दौरान समाजसेवी संगठनों ने भी स्वास्थ्य विभाग की मदद की।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी के चलते दर्जनों कंस्ट्रेटर दान किए और दवाइयां उपलब्ध करवाईं। पुलिस विभाग ने भी मानवता के लिए खुद को आगे लाने का कार्य किया। विभाग की ओर से न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को दान की, बल्कि ऑक्सीजन कन्संट्रेटर व अन्य जरूरी उपकरण भी मुहैया करवाया। अब स्वास्थ्य विभाग तीन लहर क आशंका के मद्देनजर व्यवस्था में जी जान से जुटा हुआ है। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को मास्क लगाने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। अस्पताल के मुख्य गेट पर कर्मचारी मरीजों का टेस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट सुचारु रूप से शुरू हो गया है। कनीना में जल्द ही प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। नागरिक अस्पताल में दवाइयों की कमी नहीं है। टीकाकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। -अशोक कुमार, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट सुचारु रूप से काम कर रहा है। तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखकर विभाग पूरी तरह से सतर्क है। नागरिक अस्पताल में मरीजों को पूरी सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों का टीकाकरण कर रह है। -डॉ. आशा शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, नागरिक अस्पताल नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed