फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Outbreak of cold will increase in the coming days, the minimum temperature reached 7 degrees

Mahendragarh-Narnaul News: आगामी दिनों में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री पहुंचा

Sun, 27 Nov 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of cold will increase in the coming days, the minimum temperature reached 7 degrees
मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्द और ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रविवार को जिला में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 7.5 डिग्री सेल्सियस और 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान क्रमश 26.8 डिग्री सेल्सियस और 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार को भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि राजस्थान पर अभी भी प्रति-चक्रवात बना हुआ है। उसके असर से हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। जिसके चलते तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। रविवार को सिवानी, रेवाड़ी और गुरुग्राम का तापमान 4.0 से 5.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि का तापमान क्रमश 7.5 डिग्री सेल्सियस और 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली के साथ जिला महेंद्रगढ़ में मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने वाला है। सुबह और शाम लगातार तापमान में गिरावट और दिन भर तेज धूप खिली रहने से तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है। ऐसे में जब तक दिन के तापमान यानि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज नहीं होगी तब तक संपूर्ण रूप से ठिठुरन और ठंड नहीं होगी। दिसंबर महीने के प्रथम सप्ताहांत तक इसी प्रकार की मौसम स्थितियां रहने की संभावनाएं हैं। उसके बाद मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में कोल्ड डे की स्थिति और कंपकंपी वाली ठंड देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दिनों बर्फबारी हुई थी। इसके चलते वहां का वातावरण काफी ठंडा बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार सर्द उत्तरी हवाएं तो आ रही हैं और साथ ही साथ रात्रि के तापमान में गिरावट जारी है, लेकिन राजस्थान पर बने एक प्रति-चक्रवात के असर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed