{"_id":"602177028ebc3e4c8637c101","slug":"others-including-lawyers-and-businessmen-marched-on-foot-in-the-city-narnol-news-rtk594441449","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों और कारोबारियों समेत अन्य लोगों ने शहर में किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों और कारोबारियों समेत अन्य लोगों ने शहर में किया पैदल मार्च
विज्ञापन
जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति और अन्य संगठनों ने मुख्यालय बचाने को लेकर शहर में पैदल मार्च निकाला। दूसरी ओर जिला जिला बार एसोसिएशन व जिला बचाओ संघर्ष समिति ने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नाम ज्ञापन जिला सत्र न्यायालय न्यायाधीश को उनके कार्यालय में सौंपा। साथ ही डीसी को भी ज्ञापन दिया। सरकार नए आदेशों को रद्द करने व नारनौल को ही जिला घोषित करने को लेकर मंगलवार को नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी बाजार बंद रहेंगे।
जिला मुख्यालय बचाओ समिति समेत अन्य लोग कोर्ट से जुलूस के रुप में उपायुक्त नारनौल के कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान शहर नारनौल, नांगल चौधरी, अटेली व निजामपुर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि व संस्थानों के पदाधिकारी भी शामिल हुए और जिला बचाओ संघर्ष को समर्थन दिया। उपायुक्त को ज्ञापन देने के बाद सभी लोग पैदल मार्च करते हुए आजाद चौक पहुंचे। इमसें मंगलवार को बाजार बंद करने में सभी का सहयोग मांगा गया। लोगों ने सरकार के इस निर्णय की आलोचना की। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक यादव के नेतृत्व में जिला बचाओ संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर में आए हुए सांसद धर्मबीर सिंह से मुलाकात की और ज्ञापन भी दिया। सांसद ने आश्वासन दिया है कि सरकार तक इस क्षेत्र के निवासियों की भावनाएं पहुंचाएंगे। समिति के कदम का सरपंच एसोसिएशन, नंबरदार एसोसिएशन, जिला परिषद के सदस्यों, पंचायत समिति के चेयरमैन एवं सदस्यों सभी जनप्रतिनिधियों, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, निजी स्कूल एसोसिएशन ने समर्थन किया है। इस दौरान समिति के प्रधान अशोक यादव, पवन यादव, करण सिंह, पीसी गुप्ता, किशन चौधरी, बजरंग लाल अग्रवाल, संदीप नूनीवाला, कमलेश सैनी, सुरेश सैनी, शुभम कौशिक, धर्मवीर यादव, रविंदर, रामबाबू, सीताराम व दयानंद सोनी समेत अन्य लोग मौजूद थे।