{"_id":"6af60296f4bb22d215091d61","slug":"opportunity-for-admission-at-iti-bhojawas-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131733-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई भोजावास में प्रवेश का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई भोजावास में प्रवेश का मौका
विज्ञापन
कनीना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भोजावास में सत्र 2026 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। संस्थान में छह ट्रेडों की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है।
आईटीआई भोजावास के सुपरिंटेंडेंट राजेश सैनी ने बताया कि संस्थान में कॉस्मेटोलॉजी, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग (आरएंडएसी), इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, प्लंबर और मशीनिस्ट ट्रेड में दाखिले दिए जाएंगे। प्रवेश के लिए दसवीं पास होना जरूरी है। हालांकि, संबंधित ट्रेड के अनुसार पात्रता के नियम भी लागू होंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, दसवीं कक्षा की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो सहित जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इच्छुक युवा 16 नवंबर से पहले संस्थान में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजेश सैनी ने बताया कि संस्थान में सीटें सीमित हैं। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन करें। प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आईटीआई कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।