फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Operators will not charge for those who make family identity cards, department will pay

परिवार पहचान पत्र बनवाने वालों से चार्ज नहीं वसूलेंगे ऑपरेटर, विभाग करेगा भुगतान

Mon, 14 Sep 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Operators will not charge for those who make family identity cards, department will pay
हरियाणा सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र बनाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक नागरिक का परिवार समेत पंजीकरण कराना होगा, अन्यथा विभिन्न सुविधा एवं योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। यह पहचान पत्र बनाने के लिए प्रशासन ने गांव वाइज ऑपरेटर भी नियुक्त कर दिए हैं। जिन्हें बीडीपीओ द्वारा निर्धारित स्थान पर बैठकर निशुल्क सेवा देनी है। ऑपरेटरों को मेहनताने का भुगतान एडीसी कार्यालय करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि आधार कार्ड की तर्ज पर परिवार पहचान पत्र को जरूरी दस्तावेज घोषित किया गया है। अब आने वाले समय में सरकारी सुविधाएं परिवार पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर मिलेंगी। गांवों में कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध नहीं, जिस कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने गांव वाइज पीपीपी कैंप लगाने की योजना बनाई है। योजना के अनुसार एडीसी कार्यालय ने गांवों में ऑपरेटर नियुक्त कर किये हैं। इन ऑपरेटरों से काम कराने की जिम्मेदारी पंचायत विभाग को सौंपी गई है। बीडीपीओ को सार्वजनिक स्थान का चयन करके ऑपरेटरों को बैठाना होगा। निगरानी के लिए प्रत्येक गांव में कमेटी गठित करने का प्रावधान है। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 40 फीसदी ऑपरेटरों को गांव अलॉट हो गए। जिन्हें निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। प्रशयसनिक सूत्रों की मानें तो अभी पीपीपी कार्ड वाइज मेहनताना निर्धारित नहीं हुआ है। जितना चार्ज तय हो जाएगा, विभाग उसी हिसाब से ऑपरेटरों को भुगतान करेगा। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान जन्म तिथि, रिहायसी पता, जाति, फैमली मेंबर और रिलेशन ब्योरा विस्तार पूर्वक अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदकों से चार्ज नहीं वसूल सकते ऑपरेटर, कार्रवाई करेंगे
योजना के प्रोग्राम अधिकारी जगदीप ने बताया कि गांवों में ऑपरेटर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू है। प्रशासनिक निर्देशानुसार कोई भी ऑपरेटर आवेदकों ने चार्ज नहीं वसूल सकता। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फैमली आइडी कार्ड बनाने की जगह बीडीपीओ को निर्धारित करेंगे। आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे ताकि गलती होने की संभावना नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed