{"_id":"63dab19b7ae36d08904a2c5e","slug":"operators-expressed-opposition-to-the-policies-of-the-government-by-tying-a-black-band-narnol-news-c-17-1-53738-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: परिचालकों ने काली पट्टी बांधकर सरकार की नीतियों का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: परिचालकों ने काली पट्टी बांधकर सरकार की नीतियों का जताया विरोध
Thu, 02 Feb 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रोडवेज डिपो के वर्कशॉप में परिचालकों ने काली पट्टी बांधकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि सरकार राजस्व पटवारी की भांति पे ग्रेड रिवाइज करें।
इस मौके पर परिचालकों ने कहा कि हरियाणा रोडवेज बसों के परिचालक लंबे समय से पे ग्रेड रिवाइज किए जाने की मांग कर रहे हैं। सरकार की ओर से अभी तक यह लागू नहीं किया गया। वहीं सरकार वेतन विसंगति दूर करने की मांग भी अभी तक पूरी नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के पटवारियों की भांति परिचालकों का पे ग्रेड रिवाइज कर 35400 रुपये किया जाए, क्योंकि परिचालक भी तृतीय श्रेणी के कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार उनकी यह मांग पूरी कर नहीं तो परिचालक एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस मौके पर नारनौल डिपो के प्रधान अनिल भीलवाड़ा, दयानंद, तुलसी, प्रीतम, जितेंद्र, सुरेंद्र, अजीत आदि अनेक परिचालक उपस्थित रहे।