{"_id":"6085a05f8ebc3e8dbc0f486f","slug":"opd-time-change-in-civil-hospital-narnol-news-rtk6059872197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल की ओपीडी के समय में फिर बदलाव, सुबह 8 से 11 बजे तक लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल की ओपीडी के समय में फिर बदलाव, सुबह 8 से 11 बजे तक लगेगी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए बिना सामाजिक दूरी के टोकन कटवाते हुए
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय एक बार फिर बदला गया है। अब अस्पताल में 8 से 11 बजे तक ही सामान्य ओपीडी का समय रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन बाद ही ओपीडी का समय बदल दिया। शुक्रवार को 9 से 12 बजे तक सामान्य ओपीडी का समय दिया था। अब सोमवार से यह समय 8 से 11 बजे तक रहेगा। सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर यह निर्णय लिया है ताकि अस्पताल में अधिक भीड़ न हो और सोशल डिस्टेंसिंग बनी रह सके। डॉ. मोनू यादव ने बताया कि फ्लू ओपीडी का समय 9 से 4 बजे तक तथा वैक्सीन लगवाने का समय 8 से 2 बजे तक रहेगा। इन समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया।
रविवार 227 लोगों को वैक्सीन
वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ रविवार को भी रही। रविवार को कुल 227 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 130 लोगों को कोविशील्ड की प्रथम डोज, 82 को दूसरी डोज तथा 15 लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। फिलहाल अस्पताल में 400 कोवैक्सीन तथा 220 कोविशील्ड बची हुई हैं।