फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Online application in state industrial training institutes till 13

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन आवेदन 13 तक

Sat, 08 Jan 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Online application in state industrial training institutes till 13
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़। - फोटो : Narnol
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी ऑन द स्पॉट 15 जनवरी तक चलने वाली दाखिला प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। संस्थानों में विद्यार्थी 13 जनवरी तक कर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी तक करवा सकता हैं जिसके बाद उसे दाखिला प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। विद्यार्थी जिस संस्थान में दाखिले के इच्छुक हैं वह संस्थान में जाकर अपना मेरिट कार्ड जमा कराएंगे तथा अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ मौके पर दाखिला फीस ऑनलाइन या नगद जमा करेंगे। मेरिट कार्ड कॉउंसिलिंग वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। राजकीय आईटीआई में 668 सीटें हैं जिसमें तीन ट्रेडों की सीट रिक्त हैं जिसमें कारपेंटर, फाउंडरी मैन, सोयल टेस्टिंग व सेहलंग संस्थान में वेल्डर सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ आईटीआई में रिक्त सीटों की स्थित
महेंद्रगढ़ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कारपेंटर की 10, फाउंडरीमैन 15 तथा सोयल टेस्टिंग एवं क्रॉप टैक्नीकल की 7 सीटें रिक्त हैं जबकि सेहलंग आईटीआई में वेल्डर ट्रेड की 18 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएस आईटीआई में 188 सीटों पर होगा दाखिला
एमडीएस आईटीआई जाटवास के संचालक गोपाल शर्मा ने बताया कि एनसीवीटी के तहत संस्थान की चार ट्रेड में 188 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। इलैक्ट्रीशियन, प्लंबर, वेल्डर, फिटर व्यवसाय में दाखिले होने हैं। इलैक्ट्रीशियन व फिटर ट्रेड की योग्यता 10वीं पास है व वेल्डर एवं प्लंबर ट्रेड की योग्यता आठवीं पास है। 10वीं फेल विद्यार्थी पलंबर एवं वेल्डर में दाखिला ले सकते हैं। दाखिले केंद्र सरकार के तय नियम अनुसार शेड्यूल के जारी है सभी ट्रेड की एनसीवीटी के तहत मान्यता है।

ये दस्तावेज होंगे अनिवार्य
विद्यार्थियों को दाखिले के समय परिवार पहचान पत्र को अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज साथ में लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed