{"_id":"621675f0fa05a77bd97f2594","slug":"one-who-robbed-the-resort-and-one-accused-arrested-narnol-news-rtk63929413","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजॉर्ट में मारपीट कर लूट करने वाला और एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजॉर्ट में मारपीट कर लूट करने वाला और एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट और लूटपाट मामले में सदर थाना पुलिस और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी खटोटी खुर्द गांव के पास दिव्य ज्योति रिजॉर्ट पर मारपीट व लूटपाट करने के मामले में शामिल था। रिजॉर्ट के मालिक ने शिकायत दी थी कि कुछ बदमाशों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर लूट की थी। गहली चौकी की पुलिस टीम ने इस मामले में शामिल एक आरोपी धर्मबीर उर्फ आहो को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि योगेश निवासी गांव भाखरी ने सदर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया था कि खटोटी खुर्द में दिव्य ज्योति नामक रिजॉर्ट में तीन लोगों ने कमरा किराये पर लिया था। कमरे में शराब पीकर उत्पात करने लगे। जिसकी सूचना डायल 112 पर दी। डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर 2 लोगों को पकड़ कर ले गई, जबकि एक मौके से भाग गया। कुछ समय बाद कुछ युवकों ने कुल्हाडा, हॉकी, रॉड और लोहे की बेल लेकर आए और उसके भाई पर हमला करते हुए लूटपाट की। इस पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने धर्मबीर उर्फ आहो को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी धर्मबिर उर्फ आहो के खिलाफ पहले भी लूट, चोरी, छीना झपटी और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। जिनमें आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले पुलिस ने मामले में आरोपी योगेश उर्फ धोलिया को गिरफ्तार किया था। जिससे पुलिस ने रिमांड के दौरान पूछताछ में मोटरसाइकिल और डंडा बरामद किया था।