गांव खातौद से महिला का अपहरण करने के मामले में स्पेशल स्टाफ टीम ने और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिद्धार्थ, निवासी शोहपुर थाना मुंडावर राजस्थान का है। उसे बहरोड़, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विजय ने रेकी कर सारी सूचना आरोपियों तक पहुंचाई थी। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पता लगाया कि जमीन के लालच में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा राजस्थान क्षेत्र से छह आरोपी मुरारीलाल निवासी शोहपुर थाना मुंडावर राजस्थान, कृष्ण निवासी बसई चौहान थाना हरसोरा राजस्थान, उदयपाल निवासी कल्याणपुरा थाना बहरोड़ राजस्थान, नवल किशोर निवासी सबलगढ़ थाना मुंडावर राजस्थान, बलवान निवासी बलाना महेंद्रगढ़, विजय निवासी पांचनौता नांगल चौधरी और थावरमल उर्फ देवा निवासी चेचिका नांगल थाना पनियाला राजस्थान को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किए गए अवैध हथियार, लाठी-डंडे बरामद किए गए थे। बता दें कि गांव खातोद में गत 12 फरवरी को फायर कर एक युवती का अपहरण कर लिया था। फायरिंग के दौरान गोली महिला के पैर में लगी थी।