फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One more accused arrested for carrying out robbery at petrol pump

पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले का एक ओर आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Feb 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
One more accused arrested for carrying out robbery at petrol pump
सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव बदोपुर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में गहली चौकी पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मबीर उर्फ आहो निवासी डोहर खुर्द के रूप में हुई। जिसे न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिजेंद्र निवासी शिमला खेतड़ी ने पुलिस को शिकायत दी कि वह बदोपुर गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता है। रात के समय में वह और उसका दोस्त पेट्रोल पंप पर केबिन में बैठे हुए थे। रात को समय करीब 12 बजे दो मोटरसाइकिलों पर 5 अज्ञात युवक आए। उसका दोस्त केबिन से बाहर गया तो वे उसके साथ मारपीट करने लगे, जिस पर वह भी केबिन से बाहर आ गया तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे और उनके पास से नकदी छीन ली। बदमाश फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस पर सदर थाना नारनौल में अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले गांव गोद निवासी धर्मपाल उर्फ बाका, योगेश उर्फ बज्जर और नितेश उर्फ पदाड़ को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस मामले के चौथे आरोपी धर्मबीर को नारनौल क्षेत्र से पकड़कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
नारनौल। पेट्रोल पंप पर लूट मामले में पुलिस ने गांव बासियाल मोड़ पर स्थित मंदिर के नजदीक से एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजस्थान के थाना खेतड़ी के गांव बासियाल निवासी विकास उर्फ गुड्डा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि मुसनौता के रहने वाले हंसराज ने थाना नांगल चौधरी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया कि वह पेट्रोल पंप पर कैशियर का काम करता है और रात के समय दो अज्ञात बदमाशों ने अवैध हथियार के बल पर नकदी लूटने की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। निजामपुर चौकी की पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल एक आरोपी अनिल उर्फ सुनील कुमार को राजस्थान के खेतड़ी क्षेत्र तिहाड़ा से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिससे पूछताछ में उसने अपने साथी विकास के बारे में बतलाया और वारदात में लूटी हुई नकदी बरामद की गई। पुलिस ने लूट के मामले में छानबीन करते हुए वारदात को अंजाम देने में शामिल आरोपी की तलाश करते हुए एक ओर आरोपी विकास उर्फ गुड्डा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपित से वारदात को अंजाम देने में शामिल उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed