फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One corona infected killed, 344 new cases arrived in the district

एक कोरोना संक्रमित की मौत, जिले में 344 नए केस आए

Mon, 26 Apr 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
One corona infected killed, 344 new cases arrived in the district
जिले कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दो दिन से कोरोना के मरीजों की संख्या तीन सौ के पार आ रही है। वहीं अब गंभीर मरीज भी अस्पताल आने लगे हैं। ऐसे में लोगों को कोरोना बचाव को लेकर सावधानी बतरने की जरूरत है। सोमवार को 344 रिकॉर्ड नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित की कुल संख्या 8037 हो गई है। वहीं सोमवार को 60 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। तिगरा गांव में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को 344 नए कोरोना केस आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 7029 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 25 अप्रैल को तिगरा गांव के एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमित से मृत्यु हो गई। अब तक जिले में 23 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 985 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 26 अप्रैल तक 162371 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 94160 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 192811 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 3305 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed