फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One arrested in car robbery case, car recovered

Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी लूटने के मामले में एक गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

Sun, 25 Feb 2024 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
One arrested in car robbery case, car recovered
महेंद्रगढ़। वाहन चलाकर चेक करने और फिर उसे लेकर फरार होने के मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात के 36 घंटे के अंदर ही आरोपी का पता लगाकर भिवानी के तोशाम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान पवन वासी छपार थाना तोशाम जिला भिवानी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। पुलिस की ओर से आरोपी का पहले का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। उसको न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पारूल निवासी गांव भगडाना महेंद्रगढ़ ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में लूट की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसने एक गाड़ी होंडा अमेज एफिडेविट पर रोहित वासी गांव मोखरा जिला रोहतक से करीब तीन साल पहले खरीदी थी, जिसको बेचने के लिए शिकायतकर्ता ने फेसबुक पर (मैसेज) पोस्ट डाल रखी थी, जिसके संबंध में 13 फरवरी को फेसबुक पर ही मैसेज पर बात हुई। फेसबुक धारक का नाम राव साहबनी आ रहा था जिसने गाड़ी लेने बारे मैसेज किया। उसके बाद फेसबुक पर ही मैसेज से बातें हो रही थी जो एक लाख तीस हजार रुपये में गाड़ी देने बारे बात पक्की हो गई। 21 फरवरी को दो लड़के शिकायतकर्ता के घर पर आए, जिन्होंने गाड़ी को देखा और देखने के लिए मांगकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed