फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One accused caught in the assault and sabotage by entering the shop

दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ में एक आरोपी काबू

Thu, 14 Apr 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
One accused caught in the assault and sabotage by entering the shop
महेंद्रगढ़। दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर नकदी निकालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई बाइक, लोहे की रॉड तथा नकदी भी बरामद की गई है। महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ और थाना सतनाली की पुलिस टीम द्वारा आरोपी अजय उर्फ बच्ची निवासी राजावास को सतनाली से काबू कर वीरवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव राजावास में दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया था और दुकान से नकदी लेकर भाग गए थे। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गांव राजावास निवासी संजय ने एक सप्ताह पूर्व दो नामजद और दो अन्य पर मारपीट, तोड़फोड़ व नकदी ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। बताया था कि चार युवकों ने उसकी दुकान में घुसकर लोहे की पाइप, मुक्कों से उस पर हमला कर दिया और दुकान का सामान इधर-उधर फेंककर गल्ले से नकदी निकालकर जाते समय जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर सतनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी अजय उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने रंजिश रखते हुए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed