फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One accused arrested for demanding ransom of 20 lakhs by firing

गोली चलाकर 20 लाख की फिरौती मांगने के मामले में 1 आरोप गिरफ्तार

Mon, 09 Aug 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested for demanding ransom of 20 lakhs by firing
कनीना(नारनौल)। गोली चलाकर 20 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने रविवार रात को महासर बस स्टैंड से एक आरोपी को गिरफ्तार है। आरोपी की पहचान मोनू वासी गढ़ी महासर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछने पर आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी कनीना में ही ढाबे पर काम करता है। पैसे कमाने की नियत से आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि कनीना के भोजावास गांव के निवासी अमरीश ने कनीना थाना में शिकायत देते हुए बताया कि वह रात को अपनी दुकान से घर चला गया था। घर पहुंचने के कुछ समय बाद बाइक पर दो लड़के घर के पास आए और गोली चलाकर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस पर कनीना थाना पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को कल रात पकड़ कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर आरोपित करने ने बताया कि वह कनीना में ही ढाबे पर काम करता है। पैसे कमाने की नियत से योजना बनाकर अपने साथी के साथ मिलकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed