फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the second day of the Baba Burjeshwar Cricket Tournament, the Bhadaph team emerged victorious.

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा बुर्जेश्वर क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भड़फ की टीम रही विजेता

Sun, 11 Jan 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
On the second day of the Baba Burjeshwar Cricket Tournament, the Bhadaph team emerged victorious.
फोटो संख्या:82- कोटिया क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच ​खेलते ​खिलाड़ी---संवाद
कनीना। उपमंडल के गांव कोटिया में आयोजित पांच दिवसीय बाबा बुर्जेश्वर क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को चार मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता 10 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक चलेगी जिसमें क्षेत्र की कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

आयोजन समिति के प्रधान अप्पू यादव व खेल कमेटी के सदस्य रजत ने बताया कि पहला मुकाबला भड़फ और सीहोर की टीमों के बीच खेला गया। भड़फ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 81 रन बनाए। जवाब में सीहोर की टीम 8 ओवर में केवल 76 रन ही बना सकी और भड़फ की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला दखौरा और गाहड़ा के बीच खेला गया जिसमें दखौरा की टीम ने 6 ओवर में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गाहड़ा की टीम 78 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसके बाद निशान और जूड्डी रेवाड़ी के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशान की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 54 रन बनाए। जवाब में जूड्डी रेवाड़ी की टीम केवल 50 रन ही बना पाई। चौथा मुकाबला भड़ंगी और तलवाना के बीच हुआ। भड़ंगी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 73 रन बनाए जबकि तलवाना की टीम 46 रन पर ही सिमट गई।

खेल कमेटी के सदस्य धीरज शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल नहीं बल्कि युवाओं के लिए एक खेल महाकुंभ है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये, तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार 3100-3100 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed