फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the pretext of getting a job in Merchant Navy, Rs 1 lakh 40 thousand was grabbed

मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर हड़पे 1 लाख 40 हजार रुपये

Fri, 07 Jan 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of getting a job in Merchant Navy, Rs 1 lakh 40 thousand was grabbed
कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी साहिल ने एक व्यक्ति के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर उसके साथ एक लाख 40 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने नौकरी के लिए एक ई-मेल आईडी पर बायोडाटा भेजा था। इस मेल आईडी को रामकुमार उर्फ राम सिंह चलाता है। बायोडाटा देखने के बाद उसने कॉल करके उसे मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने की बात कही। इसके लिए रामकुमार ने उसे एक लाख चालीस हजार रुपये देने की बात कही। साहिल ने बताया कि नौकरी की लालसा में उसने आरोपी को रुपये देने की हां कर दी। दस्तावेजों को देखकर आरोपी ने उसे कहा कि आपके दस्तावेज संबंधित विभाग को भेज दिए हैं। दस्तावेज जांच में सही पाए गए हैं, अब आप मेरे खाते में राशि जमा करवा दो।
विज्ञापन

साहिल ने बताया कि उसने रामकुमार के कहे अनुसार बैंक खाते में रुपये जमा करवा दिए। उसके बाद जब उसने भुवनेश्वर में पहुंचकर उसके पास फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद मजबूर होकर वापस आना पड़ा। पुलिस ने साहिल की शिकायत पर रामकुमार उर्फ रामसिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed